Edited By Nitika, Updated: 08 Sep, 2020 04:48 PM
दरभंगा राजघराने की आखिरी बहू राजकिशोरी का 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह पिछले लंबे समय से बीमार चल रही थीं। वही उनके निधन की खबर सुनकर पूरे मिथिला में शोक की लहर दौड़ गई है।
दरभंगाः दरभंगा राजघराने की आखिरी बहू राजकिशोरी का 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह पिछले लंबे समय से बीमार चल रही थीं। वही उनके निधन की खबर सुनकर पूरे मिथिला में शोक की लहर दौड़ गई है।
युवराज जीवेश्वर सिंह की पत्नी राजकिशोरी ने दरभंगा के लहेरियासराय के बलभद्रपुर मोहल्ले स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। वे इस आवास में अकेली रहती थीं। रानी राजकिशोरी दयालु प्रवृति की थीं। वहीं रानी राजकिशोरी अपने पीछे अपनी 2 बेटियां कात्यायनी एवं देवयानी को छोड़ गई हैं, जो दरभंगा के 7 जीएम रोड़ पर स्थित राज बंगले में रहती हैं।
बता दें कि रानी कुमारी राजकिशोरी का विवाह 30 जनवरी 1948 में दरभंगा के महाराज कामेश्वर सिंह के बड़े भतीजे युवराज जीवेश्वर सिंह से हुआ था। महाराजा ने भतीजे जीवेश्वर को दरभंगा के युवराज का दर्जा दे रखा था।