Edited By Diksha kanojia, Updated: 22 Nov, 2020 05:07 PM
बिहार में वैशाली जिले के देसरी थाना क्षेत्र से पुलिस ने रविवार को एक व्यक्ति का शव बरामद किया।
हाजीपुरः बिहार में वैशाली जिले के देसरी थाना क्षेत्र से पुलिस ने रविवार को एक व्यक्ति का शव बरामद किया।
पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर नयागांव गांव में सड़क किनारे से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। मृतक व्यक्ति की उम्र करीब 40 वर्ष है और उसकी तत्काल पहचान नहीं की जा सकी है।
सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर असपताल भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।