Edited By Ramanjot, Updated: 09 Aug, 2020 02:57 PM
बिहार में बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने रविवार को बोरी में बंद एक महिला का सिरकटा शव बरामद किया। वहीं इस हालत में अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
बांकाः बिहार में बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने रविवार को बोरी में बंद एक महिला का सिरकटा शव बरामद किया। वहीं इस हालत में अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार, कुछ लोग खेती के काम से संग्रामपुर गांव के समीप धोबिया बांध की ओर गए थे, तभी उन्होंने बांध के किनारे बोरी में बंद एक महिला का शव देखा। महिला के हाथ और पांव भी काट दिए गए थे। मौका ए वारदात से कोल्ड ड्रिंक की बोतल, पांच से 6 डिस्पोजेबल ग्लास, महिला की मोती की माला, सिगरेट का डब्बा, तेल के पाउच समेत कई और सामान भी मिले हैं।
वहीं ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया है। प्रथमद्दष्टया प्रतीत होता है कि महिला की कुदाल से काटकर हत्या की गई है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस को शक है कि हत्या कर लाश की पहचान छिपाने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया गया है।