Edited By Diksha kanojia, Updated: 16 Jan, 2021 06:29 PM
बिहार में जमुई जिले के सोनो थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
जमुईः बिहार में जमुई जिले के सोनो थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि सोनो-चकाई मुख्य मार्ग पर काली पहाड़ी तीन पुलिया के बीच तेज गति से आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार ने पैदल चल रहे एक व्यक्ति को ठोकर मार दी।
इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को ग्रामीणों की मदद से सोनो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद बाइक सवार फरार हो गया।
सूत्रों ने बताया कि मृतक व्यक्ति की पहचान महुगाय गांव निवासी नारायण यादव (57) के रूप में की गई है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया गया है।