Edited By Ramanjot, Updated: 01 May, 2021 01:45 PM
उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने ट्वीट कर लिखा, "बिहार विधान परिषद के सदस्य हरिनारायण चौधरी जी के निधन की खबर सुन काफी दुःख हुआ। ईश्वर उन्हें शांति प्रदान करें तथा उनके शोकाकुल परिजनों को इस असीम वेदना को सहने की शक्ति दें।
पटनाः बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने बिहार विधान परिषद के सदस्य एवं भाजपा नेता हरिनारायण चौधरी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
|
तारकिशोर प्रसाद ने ट्वीट कर लिखा, "बिहार विधान परिषद के सदस्य हरिनारायण चौधरी जी के निधन की खबर सुन काफी दुःख हुआ। ईश्वर उन्हें शांति प्रदान करें तथा उनके शोकाकुल परिजनों को इस असीम वेदना को सहने की शक्ति दें।
राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
बता दें कि हरिनारायण चौधरी का बीती रात पटना के एक अस्पताल में निधन हो गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चौधरी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किए जाने की घोषणा की है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि हरिनारायण चौधरी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे। चौधरी का निधन राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।