"मोतिहारी को कोटवा से जोड़ने के लिए धनौती नदी पर होगा पुल का निर्माण", प्रगति यात्रा के दौरान CM नीतीश ने की महत्वपूर्ण घोषणाएं

Edited By Swati Sharma, Updated: 24 Dec, 2024 05:52 PM

during pragati yatra cm nitish made important announcements in east champaran

प्रगति यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अरेराज पहुंचे और वहां जनता की मांगों तथा क्षेत्र की आवश्यकता के अनुरूप उन्होंने अपने संबोधन में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि यहां आने से पहले भी और आज भी कई गन्ना किसानों ने बताया कि...

पूर्वी चंपारण: प्रगति यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अरेराज पहुंचे और वहां जनता की मांगों तथा क्षेत्र की आवश्यकता के अनुरूप उन्होंने अपने संबोधन में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि यहां आने से पहले भी और आज भी कई गन्ना किसानों ने बताया कि गन्ने का जो मूल्य उन्हें मिलता है वह कम है। मैंने कल ही पश्चिम चम्पारण जिले की यात्रा के दौरान गन्ना उद्योग विभाग के पदाधिकारियों को निदेश दिया है कि गन्ना के मूल्य में कम से कम 20 रु० प्रति क्विंटल की बढ़ोत्तरी की जाए। 10 रु. प्रति क्विंटल की बढ़ोत्तरी पहले ही की जा चुकी है। इसके अलावा 10 रु. प्रति क्विंटल की बढ़ोत्तरी इसी सीजन से और की जायेगी जिसका व्यय राज्य सरकार द्वारा वहन किया जायेगा। मुझे खुशी है कि अब गन्ना किसानों को पिछले वर्ष की तुलना में 20 रु. प्रति क्विंटल अधिक दाम मिलेगा।

नीतीश कुमार ने बताया कि आज यात्रा के दौरान मुझे मजुराहा जाने का मौका मिला। वहां पर धनौती नदी पर पुल बनाने की बात लोगों ने कही है। मुझे स्थल भ्रमण से स्पष्ट दिखा है कि यदि वहां पुल बनाया जाता है तो लोगों को कोटवा जाने में सुविधा होगी। मैंने पथ निर्माण विभाग के पदाधिकारियों को निदेशित किया है कि मोतिहारी शहर को सीधे कोटवा से जोड़ने के लिए धनौती नदी पर पुल का निर्माण करायें। आगे उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यहा अरेराज में श्री सामेश्वरनाथ मंदिर अवस्थित है जो पौराणिक महत्व का है। मुझे भी मंदिर जाने का अवसर मिला है। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं जिनके लिए मंदिर परिसर में और सुविधाओं की आवश्यकता है तथा आने का रास्ता भी संकरा है। मैंने पर्यटन विभाग एवं पथ निर्माण विभाग के पदाधिकारियों को निदेश दिया है कि मंदिर परिसर का विकास एवं मंदिर पहुंचने के लिए सुगम सम्पर्क पथ का निर्माण शीघ्र करायें।

अन्य महत्वपूर्ण घोषणाएं

  • रक्सौल अनुमंडल में बंगरी नदी पर बाढ़ से बचाव के लिए तटबंध का निर्माण कराया जायेगा। इसके निर्माण से रक्सौल प्रखंड के संबंधित गांव लाभान्वित होंगे।
  • पूर्वी चम्पारण जिले में बागमती नदी के दाएं तटबंध पर पक्की सड़क का निर्माण किया जायेगा। इससे ढ़ाका-पताही- शिवहर-बेलसंड-रून्नीसैदपुर के बीच आवागमन सुलभ एवं सुचारू होगा।
  • घुड़दौर पोखर, पताही का जीर्णोद्धार एवं पर्यटन स्थल के रूप में विकास किया जाएगा। यह पोखर लगभग 750 वर्ष पुराना है।
  • सीता कुंड धाम के परिसर एवं सम्पर्क पथ का विकास किया जायेगा। इसके निर्माण से यहां आने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होगी।
  • मेहसी उज्हिलपुर पंचायत के इब्राहिमपुर ग्राम में बूढ़ी गंडक नदी पर पुल का निर्माण किया जायेगा। इससे लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।
  • चिरैया शांति चौक से भेलवा बाजार घोड़ासहन तक सड़क का निर्माण किया जायेगा। इससे क्षेत्र की जनता के साथ-साथ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रशिक्षुओं को यातायात में सुविधा मिलेगी।
  • गांधी उच्च विद्यालय, बड़हरवा लखनसेन का विकास किया जायेगा। इस स्थल पर चम्पारण सत्याग्रह के दौरान महात्मा गांधी जी लगभग 6 माह तक ठहरे थे तथा उनके द्वारा प्रथम बुनियादी विद्यालय की स्थापना की गयी थी। इसके विकास से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
  • वर्तमान में केन्द्र सरकार द्वारा रक्सौल एयरपोर्ट के विकास का काम किया जा रहा है। इसका और विस्तार होना चाहिए। इसके लिए जितनी भी जमीन की आवश्यकता होगी राज्य सरकार उसे उपलब्ध कराएगी।
  • लाल-बकेया नदी पर बलुआ-गुआबारी के सामने RCC पुल का निर्माण किया जायेगा।




 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!