Bihar Assembly Election: गांधी जयंती पर भारतीय सबलोग पार्टी को चुनाव आयोग ने दी ‘तुरही’

Edited By Nitika, Updated: 02 Oct, 2020 06:19 PM

eci gave trumpet to bhartiya sablog party

गांधी जयंती के पावन अवसर पर भारतीय सबलोग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार ने अपना चुनावी बिगुल फूंक दिया है। विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने भारतीय सबलोग पार्टी को ‘तुरही’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया है।

 

पटनाः गांधी जयंती के पावन अवसर पर भारतीय सबलोग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार ने अपना चुनावी बिगुल फूंक दिया है। विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने भारतीय सबलोग पार्टी को ‘तुरही’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया है।

भारतीय सबलोग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि बिहार गांधी के कर्मस्थली के रूप में जाना जाता है। यह संघर्ष की भूमि है और बिहार आज संकट में है। अंतिम किसान, मजदूरों की हालत गंभीर है। ऐसी परिस्थिति में चुनाव आसन्न है। चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। लोकतंत्र के इस दीप को जिसको गांधी अंबेडकर और जननायक कर्पूरी जैसे लोगों ने जिस कारवां को आगे बढ़ाया है, जॉर्ज फर्नांडिस उसी कारवां के सिपाही रहे हैं। भारतीय सबलोग पार्टी उन मूल्यों को कभी दूषित नहीं होने देगा।

अरुण कुमार ने कहा कि गरीबों का जो बैंड बाजा अंग्रेजी बाजा है, जिससे उनकी आजीविका चलती है, संयोग से चुनाव आयोग ने हमें एक तुरही, बैंड बाजा अंग्रेजी बाजा जिससे गरीब अपना जीविकोपार्जन करते हैं। हम सबलोग उसे जनता की अदालत में अन्याय के खिलाफ यह एक बिगुल है। ‘तुरही’ बाजा सृजन घोटाला, मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड में संलिप्त लोगों के लिए चेतावनी का काम करेगा।

वहीं इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रेणु कुशवाहा ने दिनकर की पंक्तियों से पार्टी के प्रतीक चिन्ह को जोड़ा। साथ ही कहा कि जनता के बीच पहले भी लोगों को प्रेरित करने के लिए इसी तरह से बाजा बजाकर आंदोलन चलाया जाता था। हमारी पार्टी पुनः एक बार फिर नीतीश सरकार के भ्रम को दूर करने के लिए इस प्रतीक को आत्मसात कर चुनावी समर में कूद रहें हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!