Edited By Ramanjot, Updated: 26 Apr, 2022 05:19 PM
विजय चौधरी ने कहा कि इतिहास का मुगल शासन काल अविभाज्य हिस्सा है। यदि कोई देश का इतिहास समझना चाहेगा तो बीच में किसी काल को हटाया नहीं जा सकता है। इतिहास के अविभाज्य हिस्से को निकालने का कोई मतलब नहीं है।
पटनाः सीबीएसई पाठ्यक्रम में बदलाव किए जाने पर बिहार के शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा है कि पाठ्यक्रम में जो बदलाव किया गया है उसका कोई औचित्य नहीं है।
विजय चौधरी ने कहा कि इतिहास का मुगल शासन काल अविभाज्य हिस्सा है। यदि कोई देश का इतिहास समझना चाहेगा तो बीच में किसी काल को हटाया नहीं जा सकता है। इतिहास के अविभाज्य हिस्से को निकालने का कोई मतलब नहीं है। मुगलों का शासन इतिहास का अभिन्न हिस्सा है इनको अलग नहीं करना चाहिए इसकी जानकारी सभी लोगों को दी जानी चाहिए। इतिहास को यदि हम दरकिनार कर देंगे तो आगे के लिए हम पुरानी सीख का फायदा नहीं उठा पाएंगे।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि बिहार में यह बदलाव नहीं होगा। पाठ्यक्रम में फिलहाल जो पढ़ाया जा रहा है उसमें सरकार कोई भी बदलाव नहीं करने जा रही है।