असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के निधन पर बिहार के राज्यपाल और CM ने जताया दुख

Edited By Ramanjot, Updated: 24 Nov, 2020 11:03 AM

fagu chauhan and cm nitish expressed grief over the death of tarun gogoi

असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का सोमवार को निधन हो गया। उनके निधन पर बिहार के राज्यपाल फागू चौहान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की है।

पटनाः असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का सोमवार को निधन हो गया। उनके निधन पर बिहार के राज्यपाल फागू चौहान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की है।

राज्यपाल फागू चौहान ने अपने शोकोद्गार में कहा कि स्व. गोगोई एक लोकप्रिय राजनेता तथा कुशल प्रशासक थे। उन्होंने कहा कि उनके निधन से पूरे देश विशेषकर असम के सामाजिक-राजनीतिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। राज्यपाल ने दिवंगत नेता स्व. गोगोई की आत्मा को चिरशांति तथा उनके शोक-संतप्त परिजनों-प्रशंसकों को धैर्य-धारण की क्षमता प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

वहीं सीएम नीतीश ने अपने शोक-संदेश में कहा है कि गोगोई एक अनुभवी एवं लोकप्रिय राजनेता थे। वे असम के तीन बार मुख्यमंत्री रहे। साथ ही छह बार लोकसभा सदस्य भी रहे। असम की राजनीति के साथ-साथ केन्द्र की राजनीति में भी उनका अहम योगदान रहा। उनके निधन से न केवल असम बल्कि पूरे देश के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर-शान्ति तथा उनके परिजनों को दु:ख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!