Edited By Ramanjot, Updated: 20 Mar, 2021 04:16 PM
बेगूसराय जिले के राटन गांव निवासी किसान सुरेश महतो (53) को पिछले कई दिनों से कुछ लोग जबरन शराब पीने के लिए मजबूर कर रहे थे। वहीं शुक्रवार रात को भी करीब तीन-चार लोग उसे शराब पीने के लिए मजबूर करने लगे। इसके बाद वह सुरेश महतो को बहाने से लीची बगान ले...
बेगूसरायः बिहार में आपराधिक घटनाओं का ग्राफ दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला बेगूसराय जिले का है, जहां अपराधियों ने एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, जिले के बखरी थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि राटन गांव निवासी किसान सुरेश महतो (53) को पिछले कई दिनों से कुछ लोग जबरन शराब पीने के लिए मजबूर कर रहे थे। वहीं शुक्रवार रात को भी करीब तीन-चार लोग उसे शराब पीने के लिए मजबूर करने लगे। इसके बाद वह सुरेश महतो को बहाने से लीची बगान ले गए और उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।
घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।