केंद्र और NDA सरकार की गलत नीतियों के कारण ही किसान बने मजदूरः बिहार कांग्रेस

Edited By Ramanjot, Updated: 14 Mar, 2021 09:33 AM

farmers became laborers due to wrong policies of nda government congress

बिहार कांग्रेस के प्रभारी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री भक्तचरण दास ने शनिवार को केंद्र सरकार के तीन कृषि कानून को वापस लेने की मांग को लेकर पार्टी के किसान महापंचायत एवं पदयात्रा में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि देश और बिहार का...

समस्तीपुरः बिहार कांग्रेस ने अरोप लगाया कि केंद्र और राज्य की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार की गलत नीतियों के कारण ही किसान मजदूर बनने को विवश हुए हैं।

बिहार कांग्रेस के प्रभारी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री भक्तचरण दास ने शनिवार को केंद्र सरकार के तीन कृषि कानून को वापस लेने की मांग को लेकर पार्टी के किसान महापंचायत एवं पदयात्रा में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि देश और बिहार का किसान बुरे हाल में है। बिहार में भी किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य नही मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजग सरकार की गलत नीतियों के कारण आज किसान मजदूर बन गए है और बड़े पूंजीपति खेती करने आ रहे हैं। किसानों की जमीन हड़पने की साजिश चल रही है। यह देश के लिए बड़ा खतरा है।

भक्तचरण दास ने कहा कि यह देश के लोकतंत्र की विडंबना ही है कि एक तरफ कृषि कानूनों के विरोध में लाखों किसान दिल्ली के सीमावर्ती इलाके में धरने पर बैठे हैं वहीं पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा रहा है। वहीं, बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की साख अब खत्म हो चुकी है। बिहार की स्थिति किसी से छुपी नहीं है। कहीं शराब मिल रहा है तो प्रदेश मे आपराधिक घटनाएं हो रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जो साख थी वह खत्म हो चुकी है और आज वह मजबूर हो चुके हैं। उनकी सरकार मजबूरी में चल रही है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!