मुश्किलों में घिरे 12 बार कोरोना वैक्सीन लेने वाले बुजुर्ग ब्रह्मदेव मंडल, थाने में दर्ज हुई FIR

Edited By Ramanjot, Updated: 09 Jan, 2022 11:26 AM

fir lodged against brahmadev mandal who took 12 doses of vaccine

ब्रह्मदेव मंडल के खिलाफ दर्ज एफआईआर में कहा गया है कि ब्रह्मदेव मंडल ने 13 फरवरी 2021 से 4 जनवरी 2022 के बीच अलग-अलग तिथि पर, अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग पहचान पत्रों के आधार पर स्वास्थ्य कर्मियों को गुमराह करते हुए 12 वैक्सीन लगवाए हैं। पुरानी पीएसपी...

मधेुपुराः बिहार के मधेपुरा जिले में कोरोना वैक्सीन की 12 डोज लगाकर चर्चा में आने वाले बुजुर्ग ब्रह्मदेव मंडल मुश्किलों में घिर गए हैं। दरअसल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पुरैनी ने ब्रह्मदेव मंडल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

ब्रह्मदेव मंडल के खिलाफ दर्ज एफआईआर में कहा गया है कि ब्रह्मदेव मंडल ने 13 फरवरी 2021 से 4 जनवरी 2022 के बीच अलग-अलग तिथि पर, अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग पहचान पत्रों के आधार पर स्वास्थ्य कर्मियों को गुमराह करते हुए 12 वैक्सीन लगवाए हैं। पुरानी पीएसपी प्रभारी के इन आरोपों पर पुरैनी थाना में आईपीसी की धारा 419/ 420 और 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

वहीं प्रभारी सिविल सर्जन डॉ.अब्दुल सलाम ने बताया कि इस मामले में जिला स्तर से जांच कमिटी का गठन किया गया हैं। मामले की जांच चल रही है। जांच रिपोर्ट आने पर मुख्यालय को अवगत कराई जाएगी। तत्काल ब्रह्मदेव मंडल आगे फिर वेक्सीन न ले इसके लिए थाने में आवेदन दिया गया है।

उधर, ब्रह्मदेव मंडल ने स्वास्थ्य विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि स्वास्थ विभाग ने बिना जांच के हमें 12 बार वैक्सीन दिया। उन्होंने कहा कि अब अपनी लापरवाही को छुपाने के लिए ही मेरे ऊपर एफआई आर कराया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!