उत्तर बिहार में बाढ़ की स्थिति में हो रहा सुधार, कई प्रमुख नदियों के जलस्तर में आई गिरावट

Edited By Ramanjot, Updated: 21 Aug, 2020 05:22 PM

flood situation in north bihar is improving

बिहार में गंगा और सोन नदी को छोड़कर अन्य प्रमुख नदियों के जलस्तर में हो रही कमी के कारण उत्तर बिहार में बाढ़ की स्थिति में अब सुधार हो रहा है।

पटनाः बिहार में गंगा और सोन नदी को छोड़कर अन्य प्रमुख नदियों के जलस्तर में हो रही कमी के कारण उत्तर बिहार में बाढ़ की स्थिति में अब सुधार हो रहा है।

जल संसाधन सचिव संजीव हंस ने राज्य की नदियों के जलस्तर और बाढ़ सुरक्षात्मक तटबंधों की स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा करते हुए कहा कि उत्तर बिहार में बाढ़ की स्थिति में अब सुधार हो रहा है। बूढी गंडक के उपरी प्रवाह में सभी जगहों पर जलस्तर खतरे के निशान से काफी नीचे है और आज रोसड़ा में भी जलस्तर में गिरावट देखी जा रही है।

संजीव हंस ने कहा कि बूढ़ी गंडक का जलस्तर सिर्फ खगड़िया में बढ़ रहा है, जबकि अन्य जगहों पर घटने की प्रवृत्ति है। कोसी, गंडक और बागमती नदी की सहायक जो अधवारा नदियां हैं, उन सभी के जलस्तर में घटने की प्रवृत्ति आ गई हैं। बागमती नदी के निचले प्रवाह में जलस्तर की प्रवृत्ति एकमी घाट (दरभंगा) तक थोड़ी बढ़ने की है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!