कल से खुल जाएगा पटना का गांधी मैदान लेकिन इन नियमों का करना होगा पालन

Edited By Ramanjot, Updated: 11 Jun, 2020 01:47 PM

gandhi maidan of patna will open from tomorrow

लंबे लॉकडाउन के बाद कल यानी शुक्रवार से पटना का गांधी मैदान खोल दिया जाएगा। पटना के प्रमंडलीय आयुक्त द्वारा गांधी मैदान का निरीक्षण करने के बाद ये निर्णय लिया गया है।

पटनाः लंबे लॉकडाउन के बाद कल यानी शुक्रवार से पटना का गांधी मैदान खोल दिया जाएगा। पटना के प्रमंडलीय आयुक्त द्वारा गांधी मैदान का निरीक्षण करने के बाद ये निर्णय लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, पटना के प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार ने बुधवार को गांधी मैदान का निरीक्षण किया। निरीक्षण करने के बाद उन्होंने सरकारी अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद प्रमंडलीय आयुक्त ने शुक्रवार से गांधी मैदान को खोलने का निर्देश दिया। हालांकि को मैदान को हर दिन कुछ ही घंटों के लिए खोलने की अनुमति दी गई है।

गांधी मैदान को मार्निंग वॉक वालों के लिए सुबह 5 बजे से सुबह 10 बजे और सामान्य लोगों के लिए दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक खोला जाएगा। वहीं पटना जिला प्रशासन और पटना नगर निगम गांधी मैदान को नियमित रूप से सैनेटाइज करेंगे। साथ ही वहां काम करने वाले कर्मचारियों को मास्क, सेनेटाइजर, साबुन उपलब्ध कराएंगे। वहीं गांधी मैदान में प्रवेश करने के लिए कुछ नियमों का पालन भी करना होगा।

गांधी मैदान में प्रवेश करने से पहले जान लें ये नियम-
-मॉर्निंग वॉक करते समय सोशल डिस्टेसिंग का खास ध्यान रखना होगा।
-बिना मास्क के मैदान में एंट्री नहीं मिलेगी।
-सर्दी, खांसी या बुखार वाले किसी व्यक्ति को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
-मैदान में पान मसाला, गुटखा, तंबाकू का सेवन पूरी तरह से रोक लगाई गई है।
-वहीं गांधी मैदान में थूकने पर प्रतिबंध है।
-65 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं और 10 साल से कम उम्र के बच्चों को मैदान में न आने की सलाह दी गई है।
-गांधी मैदान में लगे सीसीटीवी के माध्यम से मैदान में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति की निगरानी की जाएगी। नियम का पालन नहीं करने वाले के खिलाफ कार्रवाई होगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!