Edited By Ramanjot, Updated: 17 Feb, 2021 12:22 PM
बिहार में गया जिला पुलिस ने डकैती करने वाले गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इन अपराधियों के पास से आठ मोबाइल, छह जोड़ा चांदी पायल, दस जोड़ा बिछिया, कई मोबाईल फोन बरामद किया गया है। इस गिरोह के अन्य सदस्यों की...
गयाः बिहार में गया जिले के विभिन्न इलाकों में डकैती करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। दरअसल, पुलिस ने इस शातिर गिरोह के 8 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। साथ ही इनके पास से कई सामान भी बरामद किए गए हैं।
वरीय पुलिस अधीक्षक आदित्य कुमार ने मंगलवार को बताया कि जिले में कई महीनों से घरों एवं दुकानों में डकैती के मामले सामने आ रहे थे। चंदौती थाना कांड संख्या 41/21 लूट की घटना को त्वरित उछ्वेदन के लिए नगर पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई। पुलिस उपाधीक्षक (विधि व्यवस्था) संजीत कुमार प्रभात, पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार एवं तकनीकी शाखा के पुलिसकर्मियों को शामिल कर छापेमारी की गई।
पुलिस टीम ने छापेमारी के क्रम में चंदौती थाना क्षेत्र के कृत नवादा गांव की घेराबंदी करते हुए अपराधी अनुज पासवान को गिरफ्तार कर लिया। अनुज पासवान के पास से लूट का मोबाइल एवं ज्वेलर्स बरामद किया गया। अनुज पासवान से गहन पूछताछ के क्रम में घटना में शामिल अन्य सहयोगी का नाम बताया। इनकी निशानदेही पर सात अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार युवकों ने घटना में संलिप्तता स्वीकार की है।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इन अपराधियों के पास से आठ मोबाइल, छह जोड़ा चांदी पायल, दस जोड़ा बिछिया, कई मोबाईल फोन बरामद किया गया है। इस गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।