Edited By Nitika, Updated: 25 Dec, 2020 06:08 PM
बिहार के भागलपुर जिले में उस समय हाई वोल्टेड ड्रामा देखने को मिला जब एक नाबालिग लड़की शादी के 3 दिन बाद अपने प्रेमी के घर पहुंच गई।
भागलपुरः बिहार के भागलपुर जिले में उस समय हाई वोल्टेड ड्रामा देखने को मिला जब एक नाबालिग लड़की शादी के 3 दिन बाद अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। इतना ही प्रेमी के घरवालों ने लड़की को अपने साथ रखने से इनकार कर दिया। वहीं पुलिस के द्वारा मामले को सुलझाकर दोनों को उनके परिवार के हवाले किया गया।
मामला भागलपुर जिले के नाथनगर थाना इलाके का है, जहां पर कहलगांव की रहने वाली एक नाबालिग लड़की लॉकडाउन के दौरान कुछ दिन के लिए अपने ननिहाल गई थी। इस दौरान उसे एक पड़ोस के एक नाबालिग लड़के से उसे प्यार हो गया। जब दोनों नाबालिग की प्रेम कहानी परिवारवालों को पता चली तो लड़की के परिजनों ने बेटी की शादी किसी और लड़के से कर दी।
वहीं विदाई के तीसरे दिन ही लड़की ससुराल से भागकर अपने मायके पहुंच गई। जब परिजनों ने उसे अपने पति के पास जाने को कहा तो लड़की सीधे अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। लड़की को देखते ही प्रेमी के घरवाले हैरान रह गए। लड़की ने लड़के के घरवालों से प्रेमी के साथ रहने की अपील की, लेकिन लड़के के परिजनों ने लड़की को अपने घर लौटने को कहा। इस दौरान काफी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने उसे काफी समझाने की कोशिश की लेकिन लड़की नहीं मानी। लड़का और लड़की ने घरवालों को आत्महत्या करने की धमकी दी।
बता दें कि घटना की सूचना मिलते ही महिला पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों के परिवारवालों से बॉन्ड भरवाकर उन्हें छोड़ दिया। बॉन्ड में लड़की के बालिग होने पर मर्जी से शादी करने की बात लिखी गई।