पर्यटन मानचित्र पर स्थापित होगा गोगाबिल झील, बनेगा सैलानियों के आकर्षण का केंद्रः तारकिशोर

Edited By Ramanjot, Updated: 09 Aug, 2021 10:05 AM

gogabil lake will become the center of attraction for the tourists tarkishore

तारकिशोर प्रसाद ने रविवार को कटिहार दौरे के क्रम में पर्यटन स्थल गोगाबिल झील के तैल चित्र का अनावरण करने के बाद कहा कि गोगाबिल झील देश के पर्यटन मानचित्र पर स्थापित होगा तथा सैलानियों के आकर्षण का केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि गोगाबिल बिहार का पहला...

कटिहारः बिहार के उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि गोगाबिल झील भारत के पर्यटन मानचित्र पर स्थापित होगा तथा सैलानियों के आकर्षण का केंद्र बनेगा।
PunjabKesari
तारकिशोर प्रसाद ने रविवार को कटिहार दौरे के क्रम में पर्यटन स्थल गोगाबिल झील के तैल चित्र का अनावरण करने के बाद कहा कि गोगाबिल झील देश के पर्यटन मानचित्र पर स्थापित होगा तथा सैलानियों के आकर्षण का केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि गोगाबिल बिहार का पहला कम्युनिटी रिजर्व झील है, जिसे बड़े कैनवास पर ले जाने का प्रयास किया जा रहा है। गोगाबिल के विकास में स्थानीय ग्रामीणों की अहम भूमिका रही है।
PunjabKesari
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि तकरीबन 143 एकड़ की भूमि पर स्थित इस झील को विकसित करने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि गोगाबिल में लगभग 300 प्रकार के प्रवासी पक्षी आते हैं, जिसमें कई विलुप्त प्रजाति के पक्षी भी हैं। इसके संरक्षण एवं संवर्धन के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।
 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!