मुख्यमंत्री की चर्चाओं के बीच तेजस्वी का बड़ा बयान- CM पद को लेकर मेरी न कोई लालसा और न हड़बड़ी

Edited By Ramanjot, Updated: 01 Oct, 2022 11:30 AM

i have neither longing nor haste for post of chief minister tejashwi

तेजस्वी यादव के 2023 में मुख्यमंत्री बनने के राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बयान के बाद बिहार में नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) और राजद नेताओं के बीच शुरू हुई बयानबाजी पर शुक्रवार को उप मुख्यमंत्री ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते...

पटनाः बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने अपनी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बयान पर सफाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पद को लेकर उनकी न कोई लालसा और न हड़बड़ी। 

"CM पद को लेकर मुझे कोई मेरी लालसा नहीं"
तेजस्वी यादव के 2023 में मुख्यमंत्री बनने के राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बयान के बाद बिहार में नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) और राजद नेताओं के बीच शुरू हुई बयानबाजी पर शुक्रवार को उप मुख्यमंत्री ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, 'मुख्यमंत्री पद को लेकर न कोई मेरी लालसा है और न ही कोई हड़बड़ी। कौन कब मुख्यमंत्री बनेगा, इस तरह की बात होनी ही नहीं चाहिए। नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बहुत अच्छे ढंग से चल रही है।' 

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री की चर्चाओं के बीच तेजस्वी का बड़ा बयान- CM पद को लेकर मेरी न कोई लालसा और न हड़बड़ी

"अब देश से भाजपा को भगाना है" 
तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं और वह उनके मार्गदर्शन में काम कर रहे हैं। उनका लक्ष्य सिर्फ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता से दूर करना है। बिहार में हम लोग ऐसा कर चुके हैं, अब देश से भाजपा को भगाना है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की भी कोई लालसा नहीं है कि वह प्रधानमंत्री बनें। उनका (नीतीश कुमार) अभी एकमात्र एजेंडा विपक्षी दलों को एकजुट करना है। गौरतलब है कि गुरुवार को राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा था कि उन्हें लगता है कि 2023 में नीतीश कुमार देश की लड़ाई लड़ेंगे और वह बिहार के भविष्य की लड़ाई तेजस्वी यादव के हाथ में सौंप देंगे। देश नीतीश कुमार का और बिहार तेजस्वी यादव का इंतजार कर रहा है। 

यह भी पढ़ें- जगदानंद सिंह का बड़ा बयान- तेजस्वी को बिहार की सत्ता सौंपकर देश की राजनीति करेंगे नीतीश 

तेजस्वी सबके पसंदीदा नेताः भाई वीरेंद्र
इसके बाद शुक्रवार को राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने भी कहा कि वर्ष 2025 से पहले नीतीश कुमार खुद तेजस्वी यादव को बिहार की कमान सौंप देंगे और वे केंद्र की राजनीति में चले जाएंगे। जदयू और राजद में इसपर आम सहमति पहले ही चुकी है। उन्होंने कहा, 'इस देश में नौजवानों की संख्या सबसे अधिक है और बिहार में सबसे अधिक नौजवान हैं। तेजस्वी नौजवानों के साथ-साथ सबके पसंदीदा नेता है, इसलिए तेजस्वी ही बिहार के भविष्य हैं। ये आज नहीं तो, कल होना ही है लेकिन हमलोग सही समय का इंतजार कर रहे हैं। समय आने पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद तेजस्वी यादव को बिहार की कमान सौंप कर केंद्र की राजनीति में चले जाएंगे।'

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!