Edited By Diksha kanojia, Updated: 06 Jan, 2021 07:17 PM
बिहार में बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी।
बेगूसरायः बिहार में बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी।
जानकारी के अनुसार, पुलिस ने बुधवार को बताया कि गणपतौल गांव निवासी किसान विनोद चौधरी (62) मंगलवार की देर रात अपने घर के बरामदे पर सोये हुये थे तभी अपराधियों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी।
सूत्रों ने बताया कि हत्या के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉटर्म के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।