सिवान में डेंगू का कहर जारी: संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 400 के पार, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

Edited By Ramanjot, Updated: 07 Oct, 2022 04:21 PM

in siwan the number of dengue infected reached beyond 400

सिवान के शहरी क्षेत्र में 300 और महराजगंज नगर पंचायत और अनुमंडल क्षेत्र में 100 से अधिक लोग डेंगू से संक्रमित हो चुके हैं। मरीजों की लगातार बढ़ रही संख्या को देखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। विभाग के कई वरीय पदाधिकारी निरीक्षण करने...

सिवानः बिहार के सिवान जिले में डेंगू अब अधिक पैर पसारने लगा है। यहां डेंगू मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। दरअसल, जिले में डेंगू से संक्रमित लोगों की आंकड़ा 400 के पार पहुंच गया है। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

स्वास्थ्य विभाग भी हुआ अलर्ट
मिली जानकारी के अनुसार, सिवान के शहरी क्षेत्र में 300 और महराजगंज नगर पंचायत और अनुमंडल क्षेत्र में 100 से अधिक लोग डेंगू से संक्रमित हो चुके हैं। मरीजों की लगातार बढ़ रही संख्या को देखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। विभाग के कई वरीय पदाधिकारी निरीक्षण करने के लिए महाराजगंज अनुमंडलीय अस्पताल और सिवान शहर में पहुंच गए। यहां उन्होंने डेंगू के मरीजों से मुलाकात की।

डेंगू संक्रमित इलाकों में फॉगिंग करने का निर्देश
इसी बीच प्रभारी सिविल सर्जन प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि सिवान शहर और महाराजगंज के कुछ इलाकों से डेंगू के मरीज मिले हैं, जिसके चलते जिले की मेडिकल टीम मलेरिया पदाधिकारी के नेतृत्व में सिवान शहर और महाराजगंज नगर पंचायत पहुंची थी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि डेंगू से संक्रमित इलाकों में फॉगिंग करने के लिए निर्देश दिया गया है। बता दें कि सिवान में एक माह पहले ही डेंगू ने दस्तक दी थी। वहीं अब संक्रमितों का आंकड़ा 400 तक पहुंच गया है।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!