Edited By Ramanjot, Updated: 12 Aug, 2020 05:20 PM
बिहार में अपराधियों ने आंतक मचा रखा है। बेखौफ बदमाश आम लोगों के साथ-साथ नेताओं को भी अपना निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला मधेपुरा जिले का है, जहां गम्हरिया प्रखंड के जदयू अध्यक्ष अशोक यादव की मंगलवार रात में अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
मधेपुराः बिहार में अपराधियों ने आंतक मचा रखा है। बेखौफ बदमाश आम लोगों के साथ-साथ नेताओं को भी अपना निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला मधेपुरा जिले का है, जहां गम्हरिया प्रखंड के जदयू अध्यक्ष अशोक यादव की मंगलवार रात में अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
मधेपुरा अनुमंडल पुलिस (एसडीपीओ) अधिकारी वसी अहमद ने बुधवार को बताया कि बीती रात करीब आठ बजे अशोक यादव गम्हरिया प्रखंड स्थित अपने गांव जोगबनी में एक पान की दुकान के सामने खड़े थे तभी एक मोटरसाइकिल पर वहां पहुंचे दो अज्ञात अपराधी उनपर गोली चलाकर फरार हो गए।
घटना के बाद घायल प्रखंड अध्यक्ष को इलाज के लिए पड़ोसी जिले सुपौल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। एसडीपीओ ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है।