Edited By Nitika, Updated: 23 Dec, 2020 05:58 PM
जदयू ने बिहार के कृषि विकास मॉडल को देश के लिए एक नजीर बताया। साथ ही कहा कि राज्य में किसान आंदोलन के नाम पर विपक्ष की दाल गलने वाली नहीं है।
पटनाः जदयू ने बिहार के कृषि विकास मॉडल को देश के लिए एक नजीर बताया। साथ ही कहा कि राज्य में किसान आंदोलन के नाम पर विपक्ष की दाल गलने वाली नहीं है।
जदयू के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि साल 2005 में सरकार बनने के बाद से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में कृषि के विकास को गति देने के लिए कई नीतिगत एवं आर्थिक बदलाव किए है। उन्होंने कहा कि कुमार के नेतृत्व में किसानों की उन्नति एवं समृद्धि के लिए अनेक कार्य योजनाएं चलाई जा रही हैं।
वहीं राजीव रंजन ने बिहार में किसानों के किसी भी तरह का आंदोलन नहीं होने का दावा करते हुए कहा कि राज्य में किसान आंदोलन के नाम पर विपक्ष की दाल गलने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि उकसावे की जितनी भी कोशिशें हुई हैं, उसको बिहार के किसानों ने हर बार विफल किया है।