विजय चौधरी ने तमाम अटकलों पर लगाया विराम, कहा- केंद्रीय मंत्रिमंडल में नहीं होगा JDU का प्रतिनिधित्व

Edited By Ramanjot, Updated: 07 Aug, 2022 05:42 PM

jdu will not be represented in the union cabinet vijay chaudhary

जदयू के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने रविवार को केन्द्रीय मंत्रिमंडल में जदयू के शामिल होने के संबंध में पूछे गए सवाल पर कहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहले से ही घोषणा कर रखी है कि केन्द्रीय मंत्रिमंडल में...

पटनाः राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए यह तय किया है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में उसका प्रतिनिधित्व नहीं होगा।

जदयू के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने रविवार को केन्द्रीय मंत्रिमंडल में जदयू के शामिल होने के संबंध में पूछे गए सवाल पर कहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहले से ही घोषणा कर रखी है कि केन्द्रीय मंत्रिमंडल में जदयू शामिल नहीं होगी। जब नीतीश कुमार ने ही निर्णय ले लिया है तो फिर सवाल कहां उठता है। ऐसे में यह पार्टी का अंतिम निर्णय है। चौधरी ने कहा की जदयू को केंद्रीय मंत्रिमंडल में सम्मानजनक संख्या नहीं मिली। इसलिए, यह निर्णय लिया गया था। उन्होंने वर्ष 2024 के लोकसभा और वर्ष 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ मिलकर लड़ने पर कहा कि अभी हम लोग साथ मिलकर चल रहे हैं। गठबंधन नहीं चलेगा ऐसा फिलहाल नहीं दिख रहा है। भाजपा और जदयू ने पहले से ही साथ चुनाव लड़ने की घोषणा कर रखी है और जदयू ने भी अभी तक कोई दूसरा फैसला भी नहीं लिया है।

मंत्री ने मुख्य विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से जदयू की नजदीकियों को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि राजद से नजदीकियां बढ़ने का कोई लक्षण मुझे नहीं दिख रहा है। बिहार में ऐसी कोई स्थिति नहीं है, जिसका लोग चित्रण कर रहे हैं। यह सामान्य राजनीतिक गतिविधि है। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों जदयू के नेता आरसीपी सिंह का केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा हुआ था। सिंह का राज्यसभा कार्यकाल खत्म होने के बाद जदयू कोटा से केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल इकलौते चेहरे की पारी समाप्त हो गई थी। इसके बाद राजनीतिक गलियारों में यह कयास लगाए जा रहे थे कि अब नए सिरे से जदयू की तरफ से कुछ नेता केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं लेकिन अब जदयू ने यह तय किया है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में उसका प्रतिनिधित्व नहीं होगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!