"अगर सबसे बड़ी दलित विरोधी कोई पार्टी है तो वो राजद", जीतन राम मांझी का लालू यादव की पार्टी पर हमला

Edited By Swati Sharma, Updated: 03 May, 2024 06:27 PM

jitan ram manjhi attacks lalu yadav s party

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और ​​हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के संरक्षक जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने लालू यादव (Lalu Yadav) की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अगर सबसे बड़ी दलित विरोधी कोई पार्टी है तो...

​पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और ​​हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के संरक्षक जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने लालू यादव (Lalu Yadav) की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अगर सबसे बड़ी दलित विरोधी कोई पार्टी है तो वो है राजद।

'राहुल गांधी 5 जगह से भी चुनाव लड़ेंगे तो भी हारेंगे'
दरअसल, तेजस्वी यादव ने कहा था कि एनडीए के लोग दलित विरोधी हैं। इस पर जीतन राम मांझी ने कहा कि इसलिए जमुई में महादलित परिवार की महिला को गाली दी गई और तेजस्वी यादव या उनके बड़े नेता कुछ भी नहीं बोले। वहीं, राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर मांझी ने कहा कि राहुल गांधी पांच-पांच जगह से भी अगर चुनाव लड़ेंगे तो भी हार जाएंगे। राहुल गांधी की हार निश्चित है।

बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी रायबरेली सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने वाले है। राहुल की मां सोनिया गांधी 2004 से इस सीट से लोकसभा चुनाव जीतती आई हैं। पार्टी ने शुक्रवार को एक बयान में बताया कि राहुल गांधी रायबरेली और किशोरी लाल शर्मा अमेठी से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, भाजपा ने स्मृति ईरानी को अमेठी से फिर से चुनाव मैदान में उतारा है और रायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह को उम्मीदवार बनाया है। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!