Edited By Nitika, Updated: 09 Feb, 2021 05:42 PM
बिहार में 85 दिन के लंबे इंतजार के बाद नीतीश कैबिनेट का विस्तार हो गया। मंत्रिमंडल विस्तार में बीजेपी कोटे से कुल 9 नेता मंत्री बनाए गए हैं जबकी जदयू कोटे से 8 नेता को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है।
पटनाः बिहार में 85 दिन के लंबे इंतजार के बाद नीतीश कैबिनेट का विस्तार हो गया। मंत्रिमंडल विस्तार में बीजेपी कोटे से कुल 9 नेता मंत्री बनाए गए हैं जबकी जदयू कोटे से 8 नेता को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। जदयू कोटे से एक निर्दलीय विधायक सुमित सिंह भी मंत्री बनाए गए। वहीं बीएसपी की टिकट पर चुनाव जीते जमा खां जदयू में शामिल हो चुके थे। जमां खां को जेडीयू कोटे से मंत्रिपद की शपथ दिलाई गई। बिहार में हुए कैबिनेट विस्तार में हर जाति और धर्म को प्रतिनिधित्व दिया गया है।
वहीं अगर बात करें जदयू की तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी जाति और धर्म को कैबिनेट में काम करने का मौका दिया है। जदयू ने मंत्रिमंडल विस्तार में जातियों का खास ख्याल रखा है। नीतीश कुमार ने इस विस्तार में 8 जातियों को प्रतिनिधित्व दिया है। नीतीश सरकार के कैबिनेट मंत्रियों में सभी जातियों को प्रतिनिधित्व मिला है। अभी भी 5 मंत्रियों की जगह खाली है। अब अगर कहीं से असंतोष का स्वर उभरेगा तो उसे इन खाली पदों पर एडजस्ट किया जा सकेगा। अब सभी मंत्रियों को जोड़-तोड़ भूल बिहार के विकास के लिए मेहनत करनी होगी।
बता दें कि बिहार में उद्योग धंधे का विकास, रोजगार, पलायन, बाढ़ और सूखाड़ से निजात दिलाने की जिम्मेदारी इस सरकार पर है। उम्मीद है कि तमाम मंत्री अपनी जिम्मेदारी का सही तरीके से निर्वाह करेंगे और बिहार में सही मायने में बहार लाएंगे।