क्या मकर संक्रांति के बाद कुशवाहा की फिर होगी घर वापसी? JDU में शामिल होने की अटकलें तेज

Edited By Nitika, Updated: 04 Jan, 2021 02:10 PM

kushwaha will join nitish party after makar sankranti

बिहार में विधानसभा चुनाव के बाद से नए सियासी समीकरण नजर आ रहे हैं। सियासी गलियारों में चर्चा चल रही है कि रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा मकर संक्रांति के बाद अपनी पार्टी का नीतीश कुमार की पार्टी जदयू में विलय कर सकते हैं।

 

पटनाः बिहार में विधानसभा चुनाव के बाद से नए सियासी समीकरण नजर आ रहे हैं। सियासी गलियारों में चर्चा चल रही है कि रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा मकर संक्रांति के बाद अपनी पार्टी का नीतीश कुमार की पार्टी जदयू में विलय कर सकते हैं। हालांकि अभी तक इस बात को कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

दरअसल, इन दिनों उपेंद्र कुशवाहा का नीतीश प्रेम देखने को मिल रहा है। उन्होंने हाल ही में कहा था कि जनता ने नीतीश कुमार को जनादेश दिया है। इनको सरकार चलाने के लिए वक्त देना चाहिए। अभी से सरकार गिरने की बात नहीं करनी चाहिए। अगर सरकार गिरती हैं और चुनाव के आसार बनते है तो बिहार की जनता का अपमान होगा। वहीं इससे पहले भी विधानसभा सत्र के दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव ने जिस तरीके से नीतीश कुमार पर निजी हमले किए थे, उसको लेकर भी उपेंद्र कुशवाहा ने नाराजगी जताई थी।

बता दें कि 2019 लोकसभा चुनाव से पहले उपेंद्र कुशवाहा एनडीए से अलग होकर महागठबंधन में शामिल हुए। 2019 लोकसभा चुनाव में कुशवाहा की पार्टी को बुरी तरीके से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद 2020 विधानसभा चुनाव से पहले कुशवाहा महागठबंधन से भी अलग हो गए और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के साथ गठबंधन कर मुख्यमंत्री के उम्मीदवार बन गए। हालांकि, विधानसभा चुनाव में भी कुशवाहा पराजित हो गए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!