Edited By Nitika, Updated: 27 Oct, 2021 01:36 PM
राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने आज तारापुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर ईदगाह मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया। वह आज 6 साल बाद चुनावी सभा में मौजूद हुए हैं। उनके साथ तेजस्वी यादव सहित कई नेता मंच पर मौजूद हैं।
मुंगेरः राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने आज तारापुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर ईदगाह मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया। वह आज 6 साल बाद चुनावी सभा में मौजूद हुए हैं। उनके साथ तेजस्वी यादव सहित कई नेता मंच पर मौजूद हैं। वहीं लालू यादव ने कई मुद्दों पर नीतीश सरकार का घेराव किया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार का विसर्जन हो रहा है, नीतीश बोलते हैं कि हमें गोली मार दे। हम क्यों तुम्हें गोली मारेंगे तुम खुद मर जाओगे।
लालू यादव ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं जनता को प्रणाम करने आया हूं। सभी लोग एकजुट होकर वोट कीजिए। ये लड़ाई सरकार और जनता के बीच में है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता राजद के साथ है। तेजस्वी को जनता ने मुख्यमंत्री बना दिया था। तेजस्वी ने कचूमर निकाल दिया है, मैं विसर्जन करने आया हूं। शराबबंदी को लेकर कहा कि बिहार में चूहा शराब पी लेता है। साथ ही नीतीश पर तंज कसते हुए कहा कि बोलते थे मिट्टी में मिल जाऊंगा, भाजपा के साथ नहीं।
वहीं राजद अध्यक्ष ने कहा कि बिहार में सरकार का हाल बेहाल है। बिहार को अब तक विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला। नीतीश सरकार में कोई काम नहीं हुआ। उन्होंने धोखा देकर सरकार बना लिया। इस सरकार को कोई इधर कोई उधर खींच रहा है। उन्होंने कहा कि नीतीश जनता को देखकर भड़कते हैं। बिहार में कोई काम नहीं हुआ, बेरोजगारी है।
लालू यादव ने कहा कि हमनें आडवाणी को गिरफ्तार किया। हमनें कभी साप्रदायिकता से समझौता नहीं किया। इसके अतिरिक्त तारापुर को हमनें अनुमंडल बनाया है। उन्होंने कहा कि लोकशाही के सामने कोई टिका नहीं है।