JDU में शामिल हुए लोजपा नेता व पूर्व MLC विनोद सिंह, ललन सिंह ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

Edited By Ramanjot, Updated: 21 Sep, 2021 11:11 AM

ljp leader and former mlc vinod singh joined jdu

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने सोमवार को यहां पार्टी मुख्यालय में लोजपा विनोद कुमार सिंह को जदयू की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। इस मौके पर सिंह ने कहा कि जदयू युवाओं को बढ़ावा देने की ओर अग्रसर है और इसी के तहत पूर्व विधान...

पटनाः लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) कोर कमेटी के सदस्य एवं बिहार विधान परिषद के पूर्व सदस्य विनोद कुमार सिंह अपने समर्थकों के साथ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में शामिल हो गए।

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने सोमवार को यहां पार्टी मुख्यालय में लोजपा विनोद कुमार सिंह को जदयू की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। इस मौके पर सिंह ने कहा कि जदयू युवाओं को बढ़ावा देने की ओर अग्रसर है और इसी के तहत पूर्व विधान पार्षद विनोद कुमार सिंह पा्टी में शामिल हुए हैं। पूर्व विधान पार्षद विनोद कुमार सिंह की घर वापसी हुई है। उनकेे आने से पार्टी और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर पार्टी को मजबूत करने की तैयारी जोर-शोर से चल रही है।

जदयू अध्यक्ष ने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि महज नौवीं पास लोग बिहार में रोजगार की बात कर रहे हैं जबकि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पिछले 15 सालों में लोगों को कितना रोजगार दिया गया है। इसका आंकड़ा एक बार निकालकर देख लें। उन्होंने महिला सशक्तिकरण के तहत बिहार में महिला पुलिस की बहाली के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया। सरकार ने तीन लाख 49 हजार नौजवानों की भी बहाली की है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!