चिराग पासवान के समर्थन में LJP कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में किया हंगामा

Edited By Nitika, Updated: 15 Jun, 2021 09:02 PM

ljp workers create ruckus in party office

लोजपा में टूट के बाद बिहार के जमुई से सांसद चिराग पासवान के बेकाबू हुए समर्थकों ने आज पार्टी के प्रदेश कार्यालय में हंगामा किया।

पटनाः लोजपा में टूट के बाद बिहार के जमुई से सांसद चिराग पासवान के बेकाबू हुए समर्थकों ने आज पार्टी के प्रदेश कार्यालय में हंगामा किया।

चिराग पासवान के चाचा और हाजीपुर के सांसद पशुपति कुमार पारस के नेतृत्व में हुई टूट का विरोध करते हुए नाराज कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रधान कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने कार्यालय में प्रवेश कर हंगामा किया और फिर मुख्य प्रवेश द्वार पर लगे पारस के नेम प्लेट पर कालिख लगा दी। कार्यकर्ता पारस मुर्दाबाद के नारे लगाते रहे। वहीं नाराज लोजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि वह पारस को कुछ नहीं मानते हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ही उनके लिए सब कुछ है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन्हें पार्टी कार्यालय में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है जबकि चिराग के नेतृत्व में आज तक ऐसा नहीं हुआ था। पार्टी के कार्यकर्ताओं को ही पार्टी कार्यालय से बाहर निकाल कर फेंका जा रहा है।

लोजपा के नाराज कार्यकर्ताओं ने कहा कि पारस पार्टी को चलाना नहीं है बल्कि पद और सत्ता के लिए उन्होंने चिराग के साथ गद्दारी की है। पार्टी के कार्यकर्ता चिराग के साथ हैं। कार्यकर्ताओं को उन्होंने जो मान-सम्मान दिया है, वह पारस कभी नहीं दे पाएंगे। उन्होंने कहा कि चिराग ही स्वर्गीय राम विलास पासवान के उत्तराधिकारी हैं और वही पार्टी को संभालेंगे। कार्यकर्ता पूरी तरह से चिराग के साथ हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!