Edited By Ramanjot, Updated: 30 Jan, 2021 12:32 PM
किसान आंदोलन के समर्थन में महागठबंधन द्वारा राज्यभर में आज मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया है, लेकिन इसे लेकर विपक्ष ने राजधानी पटना में जिला प्रशासन की तरफ से कोई अनुमति नहीं ली है। इसकी जानकारी खुद पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने दी है।
पटनाः किसान आंदोलन के समर्थन में महागठबंधन द्वारा राज्यभर में आज मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया है, लेकिन इसे लेकर विपक्ष ने राजधानी पटना में जिला प्रशासन की तरफ से कोई अनुमति नहीं ली है। इसकी जानकारी खुद पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने दी है।
डीएम चंद्रशेखर सिंह ने कहा है मानव श्रृंखला को लेकर विपक्षी दलों की तरफ से कोई अनुमति नहीं ली गई है। शुकवार रात तक इस संबंध में हमारे पास किसी प्रकार का आवेदन नहीं आया है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर मानव श्रृंखला कार्यक्रम का आयोजन होता है तो इस मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
वहीं अब इस मामले में राज्य की सियासत गरमा गई है। राजद सांसद मनोज झा ने मानव श्रृंखला की तुलना जेपी आंदोलन से करते हुए कहा कि उस समय क्या आंदोलन के लिए अनुमति ली गई थी। उन्होंने कहा कि ये ऐसा मुद्दा है, जिस पर किसी प्रकार की अनुमति की जरुरत नहीं होती है।