सुशील मोदी ने महाराष्ट्र पुलिस पर लगाया राबड़ी देवी का अपमान करने का आरोप, जानिए पूरा मामला

Edited By Ramanjot, Updated: 09 Jan, 2022 09:28 AM

maharashtra police insulted rabri devi sushil

सुशील मोदी ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा सोशल मीडिया सेल के प्रभारी ने यदि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे को ''मराठी राबड़ी देवी'' कहा और इसे ‘अपमान'' या ‘गाली'' मान कर वहां की पुलिस ने कार्रवाई की, तो राजद को...

पटनाः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने महाराष्ट्र पुलिस पर बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि लालू यादव में यदि हिम्मत है तो वह इस मुद्दे पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से बात करें ।

सुशील मोदी ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा सोशल मीडिया सेल के प्रभारी ने यदि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे को 'मराठी राबड़ी देवी' कहा और इसे ‘अपमान' या ‘गाली' मान कर वहां की पुलिस ने कार्रवाई की, तो राजद को कांग्रेस, शिवसेना और महाराष्ट्र सरकार से अपना विरोध प्रकट करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ठाकरे सरकार बताए कि बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री का नाम क्या कोई असंसदीय शब्द है।

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा जानना चाहती है कि क्या महाराष्ट्र पुलिस राबड़ी देवी जी को ऐसी सम्मानित महिला नहीं मानती, जिससे किसी मराठी की तुलना की जा सके। उन्होंने कहा कि राबड़ी देवी का अपमान वह महाराष्ट्र पुलिस कर रही है, जिसने सुशांत सिंह राजपूत के मामले में लीपापोती की और जिस पर 100 करोड़ रुपए महीने की अवैध वसूली के दाग लगे हैं।

मोदी ने कहा कि राबड़ी देवी से भाजपा के राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं और भले ही उन्होंने कभी बिहार के एक राज्यपाल के प्रति अमर्यादित शब्दों का प्रयोग भी किया हो, लेकिन हमारी पार्टी सदा उनका सम्मान करती है। यदि हिम्मत है तो लालू प्रसाद इस मुद्दे पर सोनिया गांधी या उद्धव ठाकरे से बात करें। उन्होंने कहा कि राजद बेवजह भाजपा को निशाना बना रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!