बिहार चुनावः महागठबंधन में सीट बंटवारे के बाद टिकट काटे जाने से कई MLA नाराज, छोड़ सकते हैं पार्टी

Edited By Nitika, Updated: 04 Oct, 2020 05:53 PM

many mlas angry over ticket being cut

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन ने शनिवार को सीटों का बंटवारा कर दिया है। इसके बाद से पार्टी के कई विधायक टिकट काटे जाने से नाराज हैं।

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन ने शनिवार को सीटों का बंटवारा कर दिया है। इसके बाद से पार्टी के कई विधायक टिकट काटे जाने से नाराज हैं। वहीं हाल ही में जनता दल यूनाइटेड (JDU) से पाला बदलकर राजद (RJD) आए श्‍याम रजक (Shyam Rajak) का टिकट फंस गया है। इतना ही नहीं लगभग आधा दर्जन विधायक पार्टी छोड़ने की तैयारी में हैं। 

दरअसल, शनिवार को महागठबंधन (Grand Alliance) में सीट शेयरिंग की घोषणा कर दी गई। राजद को 144 सीटें दी गईं हैं। राजद की कई सीटें सहयोगी दलों के खाते में चली गईं। इस कारण वहां के विधायक टिकट कटने की आशंका में हैं। श्याम रजक की फुलवारी सीट फंस गई है। गठबंधन में यह सीट भाकपा (भारतीय कम्‍यूनिस्‍ट पार्टी) माले के खाते में चली गई है। ऐसे में श्‍याम रजके के पास मसौढ़ी से चुनाव लड़ने का विकल्‍प है, लेकिन वहां से राजद की ही विधायक रेखा देवी हैं।

वहीं तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) के करीबी माने जाने वाले विधायक संजय यादव (Sanjay Yadav) भी पार्टी छोड़ सकते हैं। गठबंधन में उनकी काराकाट सीट अब सीपीआइ एम-एल के पास चली गई है। इससे उनका टिकट कटना तय माना जा रहा है। इसके अतिरिक्त 4 अन्य विधायकों का भी टिकट कट गया है। 

 

 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!