Edited By Ramanjot, Updated: 01 Oct, 2020 05:27 PM
उत्तर प्रदेश के हाथरस में दुष्कर्म की शर्मनाक घटना के विरोध में बिहार में भी प्रदर्शन किया गया। बक्सर के भगत सिंह चौक पर कई संगठनों के लोग इकट्ठा हुए। सभी ने कैंडल जला घटना की निंदा की।
बक्सरः उत्तर प्रदेश के हाथरस में दुष्कर्म की शर्मनाक घटना के विरोध में बिहार में भी प्रदर्शन किया गया। बक्सर के भगत सिंह चौक पर कई संगठनों के लोग इकट्ठा हुए। सभी ने कैंडल जला घटना की निंदा की।
इस मौके पर साहित्यकार कुमार नयन ने सरकार पर दोरंगा नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि कंगना रनौत को देश की बेटी बता रहे हैं तो मनीषा कौन है? जो लोग हथिनी की हत्या पर बड़ी-बड़ी बातें कर रहे थे वह लोग आज चुप क्यों है? यह आंदोलन पूरे देश में चलेगा। उन्होंने दोषियों को फांसी देने की मांग भी की।
इस प्रदर्शन में शामिल पूर्व वार्ड सदस्य रेल बचाओ संघर्ष समिति के राष्ट्रीय संयोजक निसार अहमद ने कहा कि जिस तरह यूपी पुलिस ने परिवार वालों को नजरबंद कर पीड़िता का दाह संस्कार किया वह बेहद शर्मनाक है। वहीं प्रतिमा यादव ने कहा कि अगर सरकार उसे सजा नहीं देती तो उन दरिंदों को हमारे हवाले किया जाए, हम उन्हें बीच सड़क पर सजा देंगे।