Edited By Ramanjot, Updated: 01 Apr, 2021 03:14 PM
नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च अभियान में नरगंजो जंगल से हाडर्कोर नक्सली सोनू बरनवाल को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार नक्सली लंबे समय से नक्सली संगठन में सक्रिय रहा है। वह जिले के खैरा थाना क्षेत्र के दरिमा गांव का निवासी है। वह जिले के टॉप 10...
जमुईः बिहार में जमुई जिले के चंद्रमंडी थाना क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च अभियान के दौरान नक्सली सोनू बरनवाल को गिरफ्तार किया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) सुधांशु कुमार ने बुधवार को बताया कि नरगंजो जंगल से हाडर्कोर नक्सली सोनू बरनवाल को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार नक्सली लंबे समय से नक्सली संगठन में सक्रिय रहा है। वह जिले के खैरा थाना क्षेत्र के दरिमा गांव का निवासी है। उसने कुछ वर्ष पूर्व नरगंजो गांव की आदिवासी लड़की से शादी कर ली थी, जिसके बाद वह अधिकतर उस इलाके में सक्रिय था।
सुधांशु कुमार ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली के विरूद्ध पांच से अधिक नक्सली मामले दर्ज हैं। वह जिले के टॉप 10 नक्सलियों की सूची में शामिल है।