Edited By Ramanjot, Updated: 07 Mar, 2021 05:43 PM
पूर्णिया जिले में दर्जीपट्टी इलाके के एक किराना दुकान में गांजा बेचा जाता है। वहीं पुलिस टीम ने छापेमारी कर दौपदी देवी और उसके पुत्र मनीष कुमार को गांजा बेचते गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दुकान से 800 ग्राम गांजा जब्त किया है। पूछताछ के बाद महिला और...
पूर्णियाः बिहार में पूर्णिया जिले की बनमनखी थाना पुलिस ने एक महिला और उसके पुत्र को गांजा बेचने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि सूचना मिली थी कि दर्जीपट्टी इलाके के एक किराना दुकान में गांजा बेचा जाता है। सूचना के सत्यापन के बाद एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने छापेमारी कर दौपदी देवी और उसके पुत्र मनीष कुमार को गांजा बेचते गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दुकान से 800 ग्राम गांजा जब्त किया है।
सूत्रों ने बताया कि महिला और उसका पुत्र पहले भी जेल जा चुका है। पूछताछ के बाद महिला और उसके पुत्र को जेल भेज दिया गया।