JDU में एक और बदलाव, सांसद दिलेश्वर कामत बनाए गए संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष

Edited By Ramanjot, Updated: 11 Jan, 2021 03:42 PM

mp dileshwar kamat appointed chairman of parliamentary board

जनता दल युनाईटेड (जदयू) ने सुपौल से सांसद दिलेश्वर कामत को संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बनाया है। इसकी घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने की।

पटनाः जनता दल युनाईटेड (जदयू) ने सुपौल से सांसद दिलेश्वर कामत को संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बनाया है। इसकी घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने की।

बता दें कि नीतीश की पार्टी जदयू में लगातार बदलाव हो रहे हैं। इससे पहले रविवार को जदयू राज्य कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहे वशिष्ठ नारायण सिंह ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर अपने पद से इस्तीफे की पेशकश की, जिसे स्वीकार कर लिया गया। वहीं उनकी जगह उमेश कुशवाहा के नाम का प्रस्ताव रखा गया, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।

उमेश कुशवाहा को जदयू का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर जदयू नेताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह को बधाई दी। डॉ. अशोक चौधरी ने कहा कि उमेश कुशवाहा जदयू को और मजबूत करेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!