Edited By Nitika, Updated: 20 Jan, 2021 06:25 PM
बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। दिन-दहाड़े बदमाश आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इसी बीच आज अज्ञात बाइक सवारों ने अदालत जा रहे एक मुंशी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
पटनाः बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। दिन-दहाड़े बदमाश आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इसी बीच आज अज्ञात बाइक सवारों ने अदालत जा रहे एक मुंशी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
पुलिस उपाधीक्षक मनीष कुमार सिन्हा ने घटना की पुष्टि की। साथ ही कहा कि इस बात की आशंका है कि जमीनी विवाद को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों ने 3 ज्ञात और 4-5 अज्ञात लोगों के बारे में बताया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।
वहीं मामले की तहकीकात कर पुलिस द्वारा जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतक मुंशी की पहचान नौबतपुर के नारायणपुर निवासी बालेश्वर पाठक के रूप में हुई है। अपराधी वारदात को अंजाम देने के बाद मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए।