Edited By Diksha kanojia, Updated: 14 Dec, 2020 02:33 PM
बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने सोमवार की सुबह एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि मधुबनी गांव निवासी अम्बिका ठाकुर के पुत्र सत्य प्रकाश ठाकुर को अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया।
मुजफ्फरपुरः बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने सोमवार की सुबह एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि मधुबनी गांव निवासी अम्बिका ठाकुर के पुत्र सत्य प्रकाश ठाकुर को अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया।
जानकारी के अनुसार, घायल को प्राथमिक उपचार के लिए बैरिया स्थित एक निजी अस्पताल में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा बरामद किए हैं।
सूत्रों ने बताया कि मृतक सत्य प्रकाश ठाकुर उत्तर प्रदेश के गाजि़याबाद में व्यवसाय करता था। कुछ दिनों से वह मधुबनी गांव स्थित अपने पैतृक घर पर रह रहा थ। हत्या के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।