पशुपति पारस का दावा- बिहार विधानसभा उपचुनाव में रिकॉर्ड मत से जीतेंगे NDA प्रत्याशी

Edited By Ramanjot, Updated: 24 Oct, 2021 02:51 PM

nda candidate will win by record vote in bihar assembly by election

पशुपति पारस ने शनिवार को दिल्ली से पटना पहुंचने पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बिहार में मुख्य विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नीत महागठबंधन खंड-खंड हो गया है और इसके घटक दल के नेता आपस में ही लड़ रहे हैं। वहीं, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग)...

पटनाः राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री पशुपति कुमार पारस ने दावा किया कि बिहार में विधानसभा की दो सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) प्रत्याशी की रिकॉर्ड मतों से जीत होगी।

पशुपति पारस ने शनिवार को दिल्ली से पटना पहुंचने पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बिहार में मुख्य विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नीत महागठबंधन खंड-खंड हो गया है और इसके घटक दल के नेता आपस में ही लड़ रहे हैं। वहीं, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) पूरी तरह से एकजुट है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव वाले दोनों विधानसभा सीट से राजद प्रत्याशी रिकॉर्ड मतों से विजयी होंगे।

रालोजपा अध्यक्ष ने कहा कि उपचुनाव वाली दोनों ही सीटों पर राजग प्रत्याशी की किसी से भी लड़ाई नहीं है। राजद प्रत्याशी की एक तरफा जीत सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी और बिहार की नीतीश सरकार की ओर से किए गए विकास के उल्लेखनीय कार्य से लोग काफी खुश हैं। बिहार के लोग विकास चाहते हैं, जो डबल इंजन की सरकार से मिल रहा है।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!