नितिन गडकरी ने किया पंडुका पुल का शिलान्यास तो नीतीश ने जवाहर लाल नेहरू को दी श्रद्धांजलि, पढ़ें बिहार की Top 10 News

Edited By Khushi, Updated: 15 Nov, 2022 07:05 AM

nitin gadkari laid the foundation stone of panduka bridge

ऑन-सोनः केंद्र सरकार ने बिहार को एक और सौगात दी है। दरअसल, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने रोहतास जिले के नौहट्टा प्रखंड में बिहार एवं झारखंड की सीमा पर स्थित पंड़ुका में पुल निर्माण का शिलान्यास किया।

डेहरी- ऑन-सोनः केंद्र सरकार ने बिहार को एक और सौगात दी है। दरअसल, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने रोहतास जिले के नौहट्टा प्रखंड में बिहार एवं झारखंड की सीमा पर स्थित पंड़ुका में पुल निर्माण का शिलान्यास किया। सोन नदी पर बनने वाला यह पुल बिहार और झारखंड के बीच दूरी को खत्म कर देगा। वहीं, दूसरी ओर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती के अवसर पर नेहरू पथ स्थित नेहरू पार्क, पुनाईचक में आयोजित राजकीय समारोह में राज्यपाल फागू चौहान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसी तरह दिनभर की बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

रोहतास में गडकरी ने किया पंडुका पुल का शिलान्यास, महज 2 किमी की दूरी तय कर पहुंच जाएंगे बिहार से झारखंड
डेहरी-ऑन-सोनः केंद्र सरकार ने बिहार को एक और सौगात दी है। दरअसल, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने रोहतास जिले के नौहट्टा प्रखंड में बिहार एवं झारखंड की सीमा पर स्थित पंड़ुका में पुल निर्माण का शिलान्यास किया। सोन नदी पर बनने वाला यह पुल बिहार और झारखंड के बीच दूरी को खत्म कर देगा।

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती आज, CM नीतीश ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
पटनाः भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती के अवसर पर नेहरू पथ स्थित नेहरू पार्क, पुनाईचक में आयोजित राजकीय समारोह में राज्यपाल फागू चौहान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

आज पटना लाया जाएगा धनिक लाल मंडल का पार्थिव शरीर, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
पटनाः बिहार विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष एवं हरियाणा के पूर्व राज्यपाल धनिक लाल मंडल का रविवार शाम निधन हो गया। 98 साल की उम्र में चंडीगढ़ के सेक्टर-6 स्थित एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। आज यानी सोमवार को उनका पार्थिव शरीर पटना स्थित विधानसभा परिसर में लाया जाएगा और अंतिम दर्शन के लिए यहां रखा जाएगा।

बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष धनिक लाल का निधन, CM नीतीश ने जताया दुख
पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समाजवादी नेता, बिहार विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष एवं हरियाणा के पूर्व राज्यपाल धनिक लाल मंडल जी का निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि धनिक लाल मंडल जी का निधन सामाजिक एवं राजनीतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके निधन से मुझे व्यक्तिगत रूप से दुःख पहुंचा है।

मिड डे मील की शिकायत की तो प्रिंसिपल बोला- "कीड़े में विटामिन होता है, चुपचाप खा लो", मना करने पर तोड़ा छात्रा का हाथ
वैशालीः बिहार में मिड डे मील खाने से बच्चों के बीमार होने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। ताजा मामला वैशाली जिले से सामने आया है, जहां मिड डे मील की शिकायत करने पर प्रिंसिपल ने छात्रों से कहा कि चुपचाप खा लो, कीड़ों में विटामिन होता है। वहीं जब छात्रों ने कीड़े वाला खाना खाने से मना कर दिया तो एक टीचर ने उनकी जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं, पिटाई के दौरान एक छात्रा का हाथ भी तोड़ दिया गया।

पशुपति पारस का बड़ा बयान- Chirag से तब तक गठबंधन नहीं, जब तक वे माफी ना मांग लें
पटनाः केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने कहा कि 28 नवंबर को राष्ट्रीय लोजपा का स्थापना दिवस है। इस दौरान पटना के रविन्द्र भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। वहीं चिराग के साथ गठबंधन की बात पर पशुपति पारस ने कहा कि चिराग से तब तक गठबंधन नहीं, जब तक वे माफी ना मांग लें।

'जनता के दरबार में मुख्यमंत्री' कार्यक्रम में नीतीश ने सुनी 64 लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
पटनाः मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 4, देशरत्न मार्ग स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय परिसर में आयोजित 'जनता के दरबार में मुख्यमंत्री' कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचे 84 लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समाधान के लिए समुचित कार्रवाई के निर्देश दिए।

28 दिसंबर से बिहार में राज्यव्यापी पदयात्रा करेगी कांग्रेस, बांका से शुरू होकर बोधगया में होगी समाप्त
पटनाः कांग्रेस ‘भारत जोड़ो यात्रा' की तर्ज पर बिहार में 28 दिसंबर से राज्यव्यापी पदयात्रा शुरू करेगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने रविवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ‘‘भाजपा के सांप्रदायिक एजेंडे'' के खिलाफ 1,200 किलोमीटर की यात्रा बांका जिले से शुरू होगी और बोधगया में समाप्त होगी। इस दौरान राज्य के 17 जिलों की पदयात्रा की जाएगी।

चिराग पासवान ने कहा- कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में NDA का समर्थन करेगी लोजपा
डेहरी ऑन सोनः लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा-रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि उनकी पार्टी राज्य के कुढ़नी में होने वाले उप चुनाव राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) प्रत्याशी का समर्थन करेगी।

‘भोजन की खराब गुणवत्ता' को लेकर जेल के कैदियों ने किया प्रदर्शन, पटना जिला प्रशासन ने मांगी रिपोर्ट
पटनाः बिहार की राजधानी में फुलवारी शरीफ जेल के कैदियों ने उन्हें परोसे जाने वाले भोजन की कथित तौर पर खराब गुणवत्ता को लेकर प्रदर्शन किया, जिसके बाद पटना जिला प्रशासन ने जेल अधीक्षक से एक रिपोर्ट मांगी है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!