Edited By Nitika, Updated: 10 Mar, 2021 06:07 PM
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महाशिवरात्रि पर्व की पूर्व संध्या पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महाशिवरात्रि पर्व की पूर्व संध्या पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
नीतीश कुमार ने बुधवार को अपने शुभकामना संदेश में कहा कि महाशिवरात्रि पर्व में लोग पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ भगवान शिव की उपासना करते हैं। इस पर्व की अपनी अलग महत्ता एवं विशिष्टता है। यह पर्व हमारी संस्कृति को और मजबूत बनाता है।
मुख्यमंत्री ने लोगों से आह्वान किया कि वे आपसी प्रेम, पारस्परिक सौहार्द्र एवं सामाजिक सछ्वाव के साथ महाशिवरात्रि का पर्व मनाएं। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि यह पर्व समस्त प्रदेशवासियों के लिए सुख, शान्ति और समृद्धि लेकर आएगा।