Edited By Ramanjot, Updated: 12 Oct, 2020 03:30 PM
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री विनोद कुमार सिंह के निधन पर आज गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की।
पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री विनोद कुमार सिंह के निधन पर आज गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की।
नीतीश कुमार ने सोमवार को यहां अपने शोक संदेश में कहा, ‘‘स्व. विनोद कुमार सिंह जमीन से जुड़े राजनेता थे। वह मंत्रिमंडल में मेरे सहयोगी भी थे। वह एक कुशल प्रशासक एवं लोकप्रिय राजनेता थे। उनके असामयिक निधन से मुझे व्यक्तिगत रूप से दुख पहुंचा है। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।''
कोविड काल के लिए वर्तमान में लागू दिशा-निर्देश के तहत विनोद सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों और प्रशंसकों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।