Edited By Diksha kanojia, Updated: 04 Oct, 2020 05:50 PM
बिहार में भागलपुर जिले के अकबरनगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने हथियार के साथ कुख्यात लड्डू यादव को गिरफ्तार कर लिया।
भागलपुरः बिहार में भागलपुर जिले के अकबरनगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने हथियार के साथ कुख्यात लड्डू यादव को गिरफ्तार कर लिया।
भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने रविवार को बताया कि सूचना के आधार पर शनिवार की रात बसंतपुर गांव से कुख्यात अपराधी लड्डू यादव को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसके पास से एक देशी कट्टा बरामद किया है।
भारती ने बताया कि लड्डू यादव आसपास के दियारा क्षेत्रों में आतंक मचाए हुए था और पुलिस को उसकी लंबे समय से तालाश थी। पुलिस उसकी निशानदेही पर अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।