Edited By Ramanjot, Updated: 09 May, 2021 06:53 PM
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जफरपुर गांव के रहने वाले कुछ किशोर महानंदा नदी के किनारे घोघा चुन रहे थे। इस दौरान तेज बारिश के साथ वज्रपात हुआ। इस घटना में एक किशोर की मौत हो गई जबकि छह अन्य झुलस गए। सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान गोरख कुमार राय के...
कटिहारः बिहार में कटिहार जिले के बारसोई थाना क्षेत्र में रविवार को वज्रपात से एक किशोर की मौत हो गई तथा छह अन्य झुलस गए।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जफरपुर गांव के रहने वाले कुछ किशोर महानंदा नदी के किनारे घोघा चुन रहे थे। इस दौरान तेज बारिश के साथ वज्रपात हुआ। इस घटना में एक किशोर की मौत हो गई जबकि छह अन्य झुलस गए। सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान गोरख कुमार राय के रूप में की गई है। झुलसे सभी लोगों को स्थानीय बारसोई रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस बीच घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे बारसोई के अंचल पदाधिकारी अमर कुमार राय ने बताया कि मृतक के परिजनों को कबीर अन्त्येष्टि योजना के तहत तीन हजार रुपए की राशि दी जा रही हैं और पीड़ित परिवार को आपदा निधि से चार लाख रुपए प्रदान किए जाएंगे।