प्रधानमंत्री पर आधारित ‘मोदी @20: ड्रीम्स मीट डिलीवरी’ पुस्तक पर परिचर्चा का आयोजन

Edited By Nitika, Updated: 09 Aug, 2022 11:38 AM

organized a discussion on the book modi 20

असम विश्वविद्यालय सिलचर के रविन्द्र पुस्तकालय के तत्वावधान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आधारित पुस्तक मोदी ऐट द रेट 20: ड्रीम्स मीट डिलीवरी पर एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

 

सिलचर: असम विश्वविद्यालय सिलचर के रविन्द्र पुस्तकालय के तत्वावधान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आधारित पुस्तक मोदी ऐट द रेट 20: ड्रीम्स मीट डिलीवरी पर एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि साइबर और तकनीकी मामलों के सलाहकार सुबिमल भटचार्जी जबकि मुख्य अतिथि के तौर पर एनआईटी सिलचर के निदेशक प्रो. शिवजी बंदोपाध्याय थे। मुख्यमंत्री सचिवालय असम के मुख्य अर्थशास्त्री डॉ. रुबिन देव कार्यक्रम के सम्मानित अतिथि थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता असम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजीव मोहन पन्त ने की। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई। स्वागत उद्बोधन विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. प्रदोष किरण नाथ ने दिया। पुस्तकालय विभाग के अधिष्ठाता प्रो. मनोज कुमार सिन्हा ने पुस्तक का परिचय प्रस्तुत किया।
PunjabKesari
विश्वविद्यालय के भूगर्भ विज्ञान के अधिष्ठाता प्रो. नागेन्द्र पाण्डेय, भौतिक विज्ञान विभाग के अधिष्ठाता प्रो. सीआर भटचार्जी, दर्शनशास्त्र के प्रो. ए नटराजू, छात्र कल्याण के अधिष्ठाता प्रो. अनिन्द्य एस चौधरी ने परिचर्चा में प्रतिभाग किया। भगवत गीता के उद्धरण और उदाहरणों के साथ प्रो. नागेन्द्र पाण्डेय ने प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व और नेतृत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. रूहीन देब ने प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए गए विभिन्न योजनाओं के बारे में संक्षिप्त प्रस्तुति दी। उन्होंने बताया कि यह योजनाएं कैसे एक नए भारत का प्रतिनिधित्व वैश्विक फलक पर करती हैं। प्रो. शिवजी बंदोपाध्याय ने समेकित रूप से पुस्तक के बारे में बताते हुए प्रधानमंत्री के वैश्विक नेतृत्व के गुणों को बताया। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री के मुख्य मंत्र सुधार, निष्पादन और परिवर्तन पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री न सिर्फ अपने देश के बारे में बल्कि पुरे विश्व के संदर्भ में विकासात्मक सोच रखते हैं।

विश्वविद्यालय के कुलपति ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रधानमंत्री के विविध परियोजनाओं पर प्रकाश डाला, जो देश कि विविध संस्कृतियों और आध्यात्म को समाहित किए हुए हैं। साथ ही कुलपति ने प्रधानमंत्री के ग्रामीण विकास के ध्येय पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रो. परमेन्द्र प्रसाद डबराल ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सुमना चक्रबर्ती ने दिया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!