राज्यसभा सदस्य महेंद्र प्रसाद के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी एवं उप राष्ट्रपति ने जताया गहरा शोक

Edited By Ramanjot, Updated: 27 Dec, 2021 03:50 PM

pm modi and vice president expressed condolences on the death of mahendra

पीएम मोदी ने कहा, ‘‘मैं राज्यसभा सदस्य डॉ. महेंद्र प्रसाद जी के निधन से दुखी हूं। उन्होंने कई वर्षों तक संसद में अपनी सेवाएं दीं और वह कई सामुदायिक सेवा कार्यों में आगे रहे। उन्होंने हमेशा बिहार और उसके लोगों के कल्याण की बात की। मैं उनके परिवार के...

नई दिल्ली/पटनाः जनता दल (यूनाइटेड) से राज्यसभा के सदस्य और उद्योगपति महेंद्र प्रसाद के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

पीएम मोदी ने कहा, ‘‘मैं राज्यसभा सदस्य डॉ. महेंद्र प्रसाद जी के निधन से दुखी हूं। उन्होंने कई वर्षों तक संसद में अपनी सेवाएं दीं और वह कई सामुदायिक सेवा कार्यों में आगे रहे। उन्होंने हमेशा बिहार और उसके लोगों के कल्याण की बात की। मैं उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं। ओम शांति।''

वहीं उप राष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू ने कहा कि डॉ. प्रसाद ने लंबे सार्वजनिक जीवन में शिक्षा और जन कल्याण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किया है। उन्होंने कहा, ‘‘वरिष्ठ राज्य सभा सांसद डॉ. महेंद्र प्रसाद जी के निधन पर शोक व्यक्त करता हूं। अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में आपने शिक्षा और जन कल्याण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किया था। शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों और सहयोगियों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। ओम शांति।''

बता दें कि डॉ. महेंद्र प्रसाद बिहार से जनता दल युनाईटेड के राज्यसभा सदस्य थे। वह 81 वर्ष के थे। रविवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे उन्होंने दिल्ली के अपोलो अस्पताल में आखिरी सांस ली। वह लगातार सात बार राज्यसभा सांसद रहे।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!