नित्यानंद राय ने विपक्षी दलों पर "तुष्टिकरण की राजनीति" करने का लगाया आरोप, कहा- यह देशहित में नहीं

Edited By Ramanjot, Updated: 15 Aug, 2022 10:18 AM

politics of appeasement is not in the interest of the country nityanand

नित्यानंद राय ने रविवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भाजपा द्वारा समस्तीपुर में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ लोग तुष्टिकरण को धर्म निरपेक्षता समझते है। जो देश एवं समाज के हित में नहीं है।

समस्तीपुरः केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता नित्यानंद राय ने विपक्षी दलों पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि तुष्टिकरण से देश का भला नहीं हो सकता है।

नित्यानंद राय ने रविवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भाजपा द्वारा समस्तीपुर में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ लोग तुष्टिकरण को धर्म निरपेक्षता समझते है। जो देश एवं समाज के हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण के खिलाफ आज देश के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति पूरा विश्वास जताया है क्योंकि प्रधानमंत्री का एक ही संकल्प है सबका विकास, सबका साथ और सबका विश्वास।

भाजपा नेता ने आगे कहा कि देश का विभाजन होना ही गलत था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व स्तर पर अपना अलग पहचान बनाया है। आज भारत विश्व गुरु बनने के लिए अग्रसर है। बाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने देश विभाजन के विरोध मे एक मौन जुलूस भी निकाला। इस जुलूस में केन्द्रीय मंत्री राय के अलावा भाजपा विधायक बीरेंद्र कुमार, विधान पार्षद डा.तरूण कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य शशि कांत आनंद एवं भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य रामसुमरन सिंह भी शामिल थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!