दिनारा से LJP के प्रत्याशी रहे राजेंद्र सिंह की घर वापसी, सैंकड़ों समर्थकों के साथ BJP में हुए शामिल

Edited By Ramanjot, Updated: 16 Jan, 2022 07:33 PM

rajendra singh joins bjp along with hundreds of supporters

राजेंद्र सिंह के साथ ही कई लोजपा कार्यकर्ता और समर्थकों ने संजय जायसवाल की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर डॉ. जायसवाल ने कहा, ‘‘राजेंद्र सिंह हमारे सम्मानित नेता थे। कुछ आपस मे विवाद हुआ था, जिसे समाप्त कर उनकी घर वापसी हो गई...

बेतिया/पटनाः लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह की आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में घर वापसी हो गई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद डॉ. संजय जायसवाल के बेतिया स्थित आवास पर राजेंद्र सिंह ने रविवार को पार्टी में शामिल होने की घोषणा की।

इसके बाद राजेंद्र सिंह के साथ ही कई लोजपा कार्यकर्ता और समर्थकों ने संजय जायसवाल की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर डॉ. जायसवाल ने कहा, ‘‘राजेंद्र सिंह हमारे सम्मानित नेता थे। कुछ आपस मे विवाद हुआ था, जिसे समाप्त कर उनकी घर वापसी हो गई है।''

PunjabKesari

उल्लेखनीय है कि लोजपा नेता राजेंद्र सिंह झारखंड भाजपा के पूर्व संगठन मंत्री के पद पर रह चुके हैं। इसके बाद वह बिहार भाजपा के संगठन महामंत्री और उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर भी थे। पिछले विधानसभा चुनाव में बिहार के रोहतास जिले के दिनारा विधानसभा क्षेत्र से लोजपा के टिकट पर चुनाव लड़े लेकिन उन्हें कम वोटों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!