Edited By Ramanjot, Updated: 17 Apr, 2021 04:09 PM
औरंगाबाद जिले के सदर अंचल में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी रवीन्द्र कुमार सिंह ने एक व्यक्ति की जमीन की रसीद काटे जाने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। इस आरोप के आलोक में उन्हें निलंबित करते हुए उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही की गई थी। इस दौरान जांच के...
औरंगाबादः बिहार में औरंगाबाद जिले के सदर अंचल में कार्यरत राजस्व कर्मचारी रवीन्द्र कुमार सिंह को रिश्वत मांगने के आरोप में सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।
जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने शुक्रवार को बताया कि सदर अंचल में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी रवीन्द्र कुमार सिंह ने एक व्यक्ति की जमीन की रसीद काटे जाने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। इस आरोप के आलोक में उन्हें निलंबित करते हुए उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही की गई थी। इस दौरान जांच के क्रम में आरोप को सत्य पाया गया।
जोरवाल ने बताया कि विभागीय कार्यवाही के दौरान आरोप प्रमाणित होने पर राजस्व कर्मचारी रवीन्द्र कुमार सिंह को सेवा से मुक्त कर दिया गया है।