Edited By Ramanjot, Updated: 19 Feb, 2022 02:11 PM
जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो गया के मुफस्सिल थाना इलाके की है। बताया जा रहा है कि सुधा डेयरी के पास राजद नेता उदय सिंह ने नया घर बनवाया है। वहीं 11 फरवरी को गृह प्रवेश के दौरान उदय सिंह ने बेटे के साथ मिलकर फायरिंग की।
पटनाः बिहार में हर्ष फायरिंग की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला गया जिले का है। यहां नालंदा के कतरी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष और राजद नेता उदय सिंह ने गृह प्रवेश के दौरान हर्ष फायरिंग की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो गया के मुफस्सिल थाना इलाके की है। बताया जा रहा है कि सुधा डेयरी के पास राजद नेता उदय सिंह ने नया घर बनवाया है। वहीं 11 फरवरी को गृह प्रवेश के दौरान उदय सिंह ने बेटे के साथ मिलकर फायरिंग की।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि राजद नेता पिस्टल से और उनका बेटा सोनू राइफल से फायरिंग कर रहा है। वीडियो वायरल होने पर राजद नेता उदय सिंह ने सफाई देते हुए कहा कि भाई आर्मी में हैं और दोनों हथियारों का लाइसेंस उनके नाम से हैं। उनके कहने पर ही हर्ष फायरिंग की गई है।